{"_id":"6835eedf005d05404a0fce00","slug":"school-bus-overturned-due-to-drivers-negligence-seven-children-injured-two-seriously-injured-palwal-news-c-24-1-as11003-114878-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चालक की लापरवाही से पलटी स्कूल बस, सात बच्चे घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चालक की लापरवाही से पलटी स्कूल बस, सात बच्चे घायल, दो गंभीर
विज्ञापन
तेज रफ्तार में थी बस, बाइक सवार को बचाने के कारण अचानक गलत दिशा में मोड़ने के कारण हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नूंह-होडल सड़क मार्ग पर गांव सौन्दहद के समीप श्री बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन के पास चालक की लापरवाही से स्कूल की बस पलटने का मामला सामने आया है। हादसे के दौरान बस में छात्र भी सवार थे। इनमें से सात बच्चे घायल हो गए, जिन्हें मुश्किलों के बाद बस से बाहर निकला और पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मंगलवार सुबह शहर के दयानंद स्कूल की बस गांव सौन्दहद, बहीन, नांगल जाट, मानपुर के अलावा अन्य गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए लौट रही थी। इस दौरान बस के ड्राइवर ने स्कूल में जल्दी पहुंचने के चक्कर में बस की रफ्तार तेज कर दी। जब स्कूल बस नूंह सड़क मार्ग पर श्री बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन पर पहुंची तो आगे चल रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस को अचानक गलत दिशा में मोड़ दिया। इससे बस तेज रफ्तार होने के कारण पलट गई। बस के पलटते ही बस में सवार बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे। बस के अंदर फंसे स्कूल के बच्चों की चीख पुकार को सुनकर वहां से गुजर रहे अन्य वाहन सवारों ने अपने वाहनों से उतरकर बस के अंदर फंसे बच्चों की मदद में जुट गए।
लोगों ने बस में फंसे बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दुर्घटना के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन इस स्कूल बस में सवार सात बच्चे घायल हो गए। घायलों में बहीन निवासी संध्या, हर्षिता, हर्षित, प्रियांशु, गांव सौन्दहद निवासी चमन, गांव पहाड़ी निवासी भूपेंद्र, प्रियांशी घायल हो गए। घायलों को लोगों ने उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बस दुर्घटना होने सूचना मिलते ही घायल बच्चों के परिजन मौके पर अस्पताल पहुंच गए। वहीं, घटना की सूचना पर स्कूल संचालक भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
इस मामले में स्कूल संचालक व बस चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को शिकायत दी जाएगी। -अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी
घायल बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है, अभी तक इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, शिकायत दर्ज करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। -मुकेश यादव,थाना प्रभारी, मुंडकटी