फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Scam cases, even after 7 months, the accused were not arrested, there was embezzlement of 1.85 crores in Khaika's Gram Panchayat

घोटाले के मामले 7 माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, खाइका की ग्राम पंचायत में 1.85 करोड़ का हुआ था गबन

Mon, 23 May 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Scam cases, even after 7 months, the accused were not arrested, there was embezzlement of 1.85 crores in Khaika's Gram Panchayat
हथीन। खाइका की ग्राम पंचायत में हुए घोटाले के मामले में सात महीने बीतने के बाद भी अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराएं लगी हुई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच अधिकारी रतनदीप बाली औपचारिक सुबूत जुटाने के लिए कई बार एडीसी ऑफिस स्टाफ से संपर्क कर चुके हैं। आरोप है कि अधिकारी रिकॉर्ड देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बहीन थाना पुलिस ने बीडीपीओ अमित कुमार की शिकायत पर गांव खाइका में ग्राम विकास कार्यों के मामले में हुए एक करोड़ 85 लाख 34 हजार रुपये के घोटाले मामले में दो पूर्व सरपंचों एवं तीन ग्राम सचिवों के खिलाफ मुकदमा जुलाई माह दर्ज किया था। पूर्व सरपंच इकबाल, पूर्व सरपंच वनिशा, तीन ग्राम सचिव दिनेश कुमार, सुरेंदर सिंह एवं आलोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में मंत्री बनवारी लाल ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। जांच कमेटी में शामिल अधिकारियों ने संबंधित गांव में जाकर विकास कार्यों का मूल्यांकन किया तो पता चला कि सिर्फ 59 लाख 57 हजार 117 रुपये के विकास कार्य कराए गए थे। इस तरह एक करोड़ 85 लाख रुपये से अधिक की धनराशि का गबन हुआ। जांच अधिकारी डीएसपी रतनदीप बाली ने बताया कि विभाग रिकार्ड ही उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, रिकॉर्ड जानबूझकर जांच अधिकारी के समक्ष पेश नहीं किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता खुर्शीद अहमद ने कहा कि घोटाले में शामिल विभागीय सचिव ड्यूटी दे रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि अविलंब दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संदर्भ में डीएसपी रतनदीप बाली ने बताया कि कई बार रिकॉर्ड एवं जांच रिपोर्ट के लिए लिखित नोटिस भी भेजे गए हैं। लेकिन, अब तक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed