{"_id":"66f90d6ed2b0a5a3e609fe85","slug":"satta-ka-sangram-amar-ujala-discussed-elections-with-the-youth-in-palwal-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: चुनाव में क्या हरियाणा के युवाओं के मुद्दे? पलवल के मतदाताओं ने बताया चुनावी माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: चुनाव में क्या हरियाणा के युवाओं के मुद्दे? पलवल के मतदाताओं ने बताया चुनावी माहौल
Sun, 29 Sep 2024 02:10 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:10 PM IST
सार
सत्ता का संग्राम अभियान के तहत अमर उजाला टीम ने आज पलवल के मतदाताओं से बातचीत की। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए।
विज्ञापन
पलवल में चुनावी चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज पलवल में है। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए। चुनावों को लेकर युवाओं के क्या विचार हैं, नई सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं। यह सब हम जानने की कोशिश की।
विज्ञापन
एक मतदाता ने कहा कि इस सरकार में युवाओं की बेइज्जती और शोषण हुआ है। इस चुनाव में युवा सरकार से बदला लेगा। हमने मुख्यमंत्री से मिलकर उनके सामने अपनी समस्या रखी। लेकिन वहां हमारी सुनवाई नहीं हुई। सांसद, विधायक तक को हमने अपनी परेशानी से अवगत कराया। लेकिन कहीं कुछ सुनवाई नहीं हुई। युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। कांग्रेस के सामने जब हमने अपनी समस्या रखी तो उन्होंने युवाओं को उनका हक दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन
एक अन्य मतदाता ने कहा कि भाजपा सरकार में रोजगार खत्म हो गया है। इनकी सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं करती। जो अनपढ़ है वो ऊपर बैठा है, और पढ़ा-लिखा बेरोजगार घूम रहा है। इस बार मतदाताओं ने मन बना लिया है कि कांग्रेस की सरकार को बनाएंगे। कांग्रेस ने जनता के लिए पहले भी किया है और हमें उम्मीद है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हमारी सुनवाई होगी।
विज्ञापन
एक अन्य मतदाता ने कहा कि भाजपा ने रोजगार के नाम पर बस जुमलेबाजी और धोखेबाजी की है। युवाओं को बेरोजगार बनाने वाली इस सरकार को हटाना है और कांग्रेस को मौका देना है। एक और मतदाता ने कहा कि पलवल में विकास नहीं हुआ है, बिजली की कमी है, सड़कें खराब हैं। इस तरफ भाजपा ने कोई ध्यान नहीं दिया। इन्होंने कीचड़ में कमल खिलाया है। पूरे पलवल शहर में इन्होंने कीचड़ ही कीचड़ कर दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
