फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   sarpanch husband arrested

आपराधिक मामलों में फरार चल रहे सरपंच पति गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2019 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
sarpanch husband arrested
होडल। गांव सेवली की सरपंच के पति वीरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीरेंद्र कई महीनों से विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर केजीपी सड़क मार्ग से उसको दबोच लिया। पुलिस ने रविवार को वीरेंद्र को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में लिया है। वीरेंद्र पर हरीजन एक्ट, लड़ाई झगड़ा करने, छेड़छाड़ करने, हत्या व जान से मारने की धमकी देने के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने उसको छेड़छाड़ व एससी, एसटी एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र के खिलाफ गांव सेवली निवासी पप्पू ने मुंडकटी पुलिस को16 जून 2018 को शिकायत दी थी। आरोप था कि पीड़ित की मां खेतों पर किसी काम से गई थी इसी दौरान वीरेंद्र ने रोका। बाद धक्का देते हुए जातिसूचक शब्द करे और कपड़े फाड़ दिए। जिस पर पुलिस ने वीरेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी उक्त मामले में कई महीनों से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed