फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sanitation workers' strike continues for twelfth day

Palwal News: बारहवें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues for twelfth day
जिले के 350 सफाई कर्मचारी हड़ताल, जगह-जगह फैला कूड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार बारहवें दिन भी जारी रही। मंगलवार को सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। शहर के सभी प्रमुख सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में कूड़े के ढेर लगने लगे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि जिले के करीब 350 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। साथ ही बताया कि अभी हड़ताल 14 मई तक जारी रहेगी। जिला प्रधान ने बताया कि यह हड़ताल प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी और हठधर्मिता के कारण की जा रही है। प्रदेश सचिव सुनील कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। इसके अलावा ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर डोर-टू-डोर कर्मचारियों को पेरोल पर लेकर नियमित करने, पक्का होने तक समान काम के लिए समान वेतन देने और सफाई व सीवर कर्मचारियों को जोखिम भरे कार्य के लिए हर महीने पांच हजार रुपये का जोखिम भत्ता देने की मांग भी शामिल है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी विजय बेनीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 27 हजार रुपये वेतन लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। हड़ताल में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। हड़ताल के चलते जिले में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है और आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed