फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sanitation services in affordable flats have collapsed.

Palwal News: अफोर्डेबल फ्लैट में सफाई व्यवस्था चरमराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sanitation services in affordable flats have collapsed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर-22डी में प्राधिकरण की ओर से बनाए गए अफोर्डेबल फ्लैटों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इससे निवासी परेशान हैं। जगह-जगह कूड़ा जमा है। निवासियों का कहना है कि कर्मचारी मुख्य गेट के आसपास सफाई कर चले जाते हैं। कूड़ा जमा होने से मच्छरों और चूहों की संख्या बढ़ रही है। निवासियों ने प्राधिकरण से नियमित सफाई कराने की मांग की है।


निवासी श्रीकांत शुक्ला और विनोद राजपूत ने बताया कि सभी हिस्सों में समान रूप से सफाई नहीं की जा रही है। नियमित सफाई नहीं होने पर संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने प्राधिकरण से मांग की है कि सोसायटी में सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। मुख्य गेट के साथ-साथ पीछे बने सभी फ्लैटों और परिसर के अन्य हिस्सों में भी नियमित सफाई कराई जाए। साथ ही, जमा कूड़े को समय पर उठाने और मच्छरों व चूहों की समस्या पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed