फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sanitation arrangements inspected.

Palwal News: सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sanitation arrangements inspected.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता सोनी गोयल बुधवार को खुद फील्ड में उतरीं। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता राशिद के साथ नगर के अलग-अलग वार्डों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, कूड़ा उठान और विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। चेयरपर्सन ने विशेष रूप से उन कार्यों पर ध्यान दिया, जो नगर पालिका में बजट की कमी के चलते लंबे समय से रुके हुए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इन कार्यों की स्थिति और उन्हें पूरा कराने के लिए आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुनीता सोनी गोयल ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वार्डों में सामने आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा। बजट की उपलब्धता के अनुसार रुके हुए कार्यों को भी गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। नगर पालिका का उद्देश्य लोगों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जैसे ही नगर पालिका में बजट आवंटित होगा जहां सबसे अधिक जरूरत है पहले शहर के उन हिस्सों में काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed