फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sadar police station involved in the dispute over the old rural Asaoti

पुराने विवाद को लेकर सदर थाने में जुटे असावटी के ग्रामीण

Mon, 18 Jul 2016 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Mon, 18 Jul 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
 Sadar police station involved in the dispute over the old rural Asaoti
जुटे लाोग - फोटो : file photo

सदर थाना क्षेत्र के गांव असावटी में दो पक्षों के बीच चल रहे पुराने विवाद ने शनिवार को दोबारा से उग्र रूप ले लिया। जिसको लेकर एक पक्ष की ओर से अपनी बेटी के अपहरण के प्रयास की शिकायत पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के लोग शनिवार रात अपने पक्ष की दो महिलाओं को बंधक बनाने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे व थाने पर हंगामा खड़ा कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष नयन पाल रावत भी रात्रि में ही सदर थाने पहुंच गए। 
विज्ञापन


शनिवार रात सदर थाना परिसर में गांव असावटी के करीब 100-150 जमा हो गए। लोगों ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी दो महिलाओं को बंधक बनाकर मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर डीएसपी मौजीराम व अभिमन्यु लोहान पुलिस बल के साथ सदर थाना पहुंच गए। गांव के सरपंच कर्ण उर्फ कचिंद्र ने बताया कि गांव की दो महिला व एक युवक जब बाइक पर घर आ रहे थे, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ कर मारपीट की है और उन्हें बंधक बना लिया। 


सरपंच ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने महिलाओं को छोड़ दिया। जिसकी शिकायत लेकर वह (कर्ण सरपंच) अन्य ग्रामीणों के साथ रात्रि करीब ढाई बजे नयनपाल रावत के साथ सदर थाना पहुंचे। उन्होंने भी इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दे दी। बाद में दोनों पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed