फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sacrifice day celebrated in the district

जिले में मनाया गया बलिदान दिवस

Wed, 23 Mar 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sacrifice day celebrated in the district
पलवल। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का बलिदान दिवस जिले के अंदर मनाया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तो कहीं चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कई स्थानों पर यज्ञ का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने शहीदों की महानता के बारे में लोगों को बताया और उनसे प्रेरणा लेने के लिए कहा।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा बलिदान दिवस मनाया गया। प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग व भाजपा नेता राजेश शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश वर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप रेवती शर्मा, अशोक गुप्ता, सुरेश कुमार, अनिल वर्मा, रोहित बंसल, वेदन भारद्वाज, पुनीत कुमार, दीपक, प्रदीप चौधरी, सूबेदार बाल किशन मौजूद थे।
विज्ञापन

भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
सर्व जाट एकता समिति द्वारा गांव अलावलपुर में शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव व जजपा के शहरी जिला महासचिव संजय डागर ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।जजपा नेता राजेंद्र डागर, भगत सिंह, राज सिंह मास्टर, सुखबीर सिंह, महेंद्र व सुनील मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञ कर मनाया गया शहीदी दिवस
गांव अलावलपुर स्थित शंकर वाली प्याऊ पर शहीदी दिवस मनाया गया। मां भारती के चरणों में अपना सब कुछ अर्पण करने वाले अमर सपूत शहीदों के बलिदान दिवस पर यज्ञ किया। इस मौके पर संदीप तेवतिया, संजीव भोले, जीतू, डॉ.भोले, प्रसाद, पंकज वशिष्ठ, नहार, निरंजन, सुभाष, दिनेश वशिष्ठ, रवि, भोलू, नरेंद्र, करण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed