{"_id":"65c2709aca48c1aac202cc88","slug":"roadways-employees-supported-bharat-bandh-palwal-news-c-24-1-fb11002-104590-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रोडवेज कर्मचारियों ने किया भारत बंंद का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रोडवेज कर्मचारियों ने किया भारत बंंद का समर्थन
Tue, 06 Feb 2024 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी भी संयुक्त किसान मोर्चा और कर्मचारी संगठनों द्वारा 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान का समर्थन करेंगे। मंगलवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की पलवल डिपो में हुई बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सांझा मोर्चा के सदस्य वीरेंद्र सरोहा, जगदीप लाठर, समर सिवाच, सुनील शर्मा मौजूद रहे।
मोर्चा के नेताओं ने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है, बल्कि तुगलकी फरमान जारी कर रही है। सरकार निजीकरण की तरफ बढ़ रही है। हरियाणा सरकार बसों के लिए 265 प्राइवेट परमिट देने की तैयारी में है। जिसे रोडवेज कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इससे पहले भी 24 जनवरी को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल बुलाई गई थी। 24 दिसंबर को रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था। मुख्यमंत्री के ओएसडी ने मोर्चा को 10 जनवरी तक मुख्यमंत्री के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया था। मगर आज तक रोडवेज कर्मचारियों को मांगों को पूरा नहीं किया गया है। अब आने वाली 16 फरवरी को हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारी भारत बंद में हिस्सा लेंगे। बैठक में रोडवेज कर्मचारी नेता राज सिंह सौरोत, राजेश, जितेंद्र, वरुण आदि मौजूद रहे।