फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   road construction start in hathin

हथीन में ग्रामीण सड़कें बननी शुरू, 60 हजार लोगों को होगा फायदा

Fri, 31 Jan 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
road construction start in hathin
हथीन। उपमंडल में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत कई गांवों के लिंक मार्गों की सड़क निर्माण के कार्य को मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए सरकार द्वारा करीब सात करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। उपमंडल के गांवों में इन लिंक मार्गों की सड़क बनने के बाद करीब 60 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। सरकार से बजट प्राप्त होने के साथ ही सभी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। जिन सड़कों का पुन: निर्माण होना है, उनकी कुल लंबाई करीब 31 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन

पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हथीन उपमंडल में ग्रामीणों की मांग पर कई गांवों की सड़कों के निर्माण की घोषणा की गई थी। घोषणा के बाद सड़कों के निर्माण के लिए बजट नहीं आ पाया था, जिस कारण निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। अब फिर से भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री द्वारा हथीन उपमंडल के गांवों के लिए सड़कों के निर्माण की घोषणा को पूरा करने का काम करते हुए छह करोड़, 97 लाख, 34 हजार रुपये का बजट मंजूर कर जिला प्रशासन को भिजवा दिया है। बजट राशि मिलते ही प्रशासन द्वारा सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

इन गांवों की सड़कों का होगा निर्माण
हथीन से मानपुर जाने वाले 3 किलोमीटर 550 मीटर रोड का निर्माण शुरू किया गया है। इस सड़क पर 89.62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मानपुर से कौंडल जाने वाले दो किलोमीटर, 590 मीटर लंबी रोड पर 80.62 लाख रुपये। मंडकौला से श्यारौली तक जाने वाले पांच किलोमीटर, 450 मीटर रोड पर एक करोड़, आठ लाख रुपये, नांगल सभा से लफूरी तक जाने वाले दो किलोमीटर, 500 मीटर रोड के लिए 30 लाख रुपये, सलोती से नंगला ब्राह्मण रोड के लिए 20 लाख रुपये में एक किलोमीटर, 880 मीटर, महेशपुर से यादुपुर के दो किलोमीटर, 500 मीटर रोड पर 37 लाख, 38 हजार रुपये, मंडकौला से मण्डौरी तक जाने वाले दो किलोमीटर, 890 मीटर रोड के लिए 82 लाख, 66 हजार रुपये, गहलब से कलसाडा तक के तीन किलोमीटर, 800 मीटर रोड पर एक करोड़, 36 लाख, 74 हजार रुपये, बिचपुरी से धामाका की एक किलोमीटर, 440 मीटर रोड पर 52 लाख रुपये, मंगोरका से मलोखडा जाने वाले 930 मीटर लंबे रोड पर 33 लाख, 57 हजार रुपये, चिरावटा से धौलागढ़ तक के 830 मीटर रोड पर 26 लाख, 91 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इन सड़कों के निर्माण की पिछले कार्यकाल में घोषणा की थी जिसका बजट अब आ चुका है। उपमंडल के करीब एक दर्जन गांवों की सड़कों को आपस में जोड़ा जा रहा है। उनके निर्माण पर करीब सात करोड़ रुपये का खर्चा है। सरकार से बजट आते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीणों से भी कहा गया है कि वे भी निर्माण कार्य में इस्तेमाल निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान दें, यदि कोई कमी दिखाई देती है तो तुरंत कार्रवाई करें। - वकील अहमद, एसडीएम हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed