फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   road accident, 2 death

क्वॉलिस गाड़ी ने तीन को कुचला, दो की मौत

Sun, 29 Sep 2013 07:08 PM IST
अमर उजाला, होडल
अमर उजाला, होडल Updated Sun, 29 Sep 2013 07:08 PM IST
विज्ञापन
road accident, 2 death
रामनगर कॉलोनी के निकट रविवार की सुबह एक क्वॉलिस गाड़ी ने एक महिला, एक बच्चे व एक व्यक्ति को कुचल दिया। महिला व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


दुर्घटना को देख मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने गाड़ी में सवार चालक को पकड़ लिया और उसे मारने पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक को कब्जे में ले लिया। महिला व बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव किस्तमपुर जिला मालदा बंगाल निवासी बावलु अपने साथी गांव बरौल किस्तावापुर जिला मालदा बंगाल निवासी दीपक दास के साथ रामनगर कॉलोनी में अपने भाई से मिलकर क्वॉलिस गाड़ी से लौट रहे थे। लेकिन जैसे ही उनकी गाड़ी सरकारी अस्पताल के निकट पहुंची, गाड़ी अनियंत्रित हो गई। उसी समय सड़क से गुजर रही चंदा देवी, काव्य (8) पुत्र ब्रजू और भगवत को रौंदती हुई एक दिवार से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने गाड़ी के रुकते ही चालक को बाहर निकाला और पीटना शुरू कर दिया। फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक बावलु व दीपकदास को अपने कब्जे में ले लिया। घायल भगवत की हालत को गंभीर देखते हुए फरीदाबाद रेफर कर दिया।

पुलिस ने मृतक महिला के भतीजे राजकुमार के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed