फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Republic Day: Preparations complete, Minister of State Sandeep Singh will hoist the flag

गणतंत्र दिवस: तैयारियां पूरी, राज्यमंत्री संदीप सिंह करेंगे ध्वजारोहण

Thu, 25 Jan 2024 10:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Republic Day: Preparations complete, Minister of State Sandeep Singh will hoist the flag
-समारोह स्थल पर तिरंगे झंडे से सजाया गया मंच
विज्ञापन

-परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मैदान किया गया समतल
-सुरक्षा को लेकर जिले में 800 पुलिसकर्मी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गणतंत्र दिवस पर इस बार राज्यमंत्री संदीप सिंह ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम कोे तिरंगा झंंडों से सजाया है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई कराई गई। मैदान को समतल किया गया, ताकि परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान किसी बच्चे को चोट न लगे। जिला प्रशासन द्वारा जहां समारोह की तैयारियां कराई गईं, वहीं जिला पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस टीम की ड्यूटियां लगाईं।
जिला स्तरीय इस कार्यक्रम के लिए विशेष झांकियां तैयार की गई हैं। इन झांकियों में जहां हरियाणा के विकास कार्यों पर सरकार की उपलब्धियां दर्शाती झांकियां हैं, वहीं चीनी मिल, कृषि विभाग, वन विभाग, पुलिस व अन्य सरकारी विभागों की भी झांकियां शामिल होंगी। इसे लेकर भी समारोह स्थल पर पूरी तैयारियां कर ली गईं है। समारोह स्थल पर भव्य मंच बनाया गया है। मंच को पूरी तरह से तिरंगा झंडा का रूप देते हुए सजाया गया है। चारों तरफ गुुब्बारे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

---------
पुलिस के सुरक्षा इंतजाम
जिले में गणतंत्र दिवस पर किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने 800 पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। चारों तरफ नाके लगाए गए हैं। विशेषकर मेवात तथा उत्तर प्रदेश से आने वाले रास्तों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। जहां विशेष रूप से चौकसी की जा रही है। मेवात व उत्तर प्रदेश से सटे पुलिस नाकों पर पुलिस अधिकारी विशेष निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हैं। समारोह स्थल पर साज-सज्जा के अलावा कार्यक्रमों को लेकर भी तैयारियां की गई हैं। मैदान को पूरी तरह से समतल करा दिया गया है। राज्यमंत्री के स्वागत की भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ध्वजारोहण के अलावा राज्यमंत्री संदीप सिंह जिला नागरिक अस्पताल में जहां मरीजों को फल वितरित करेंगे, वहीं ऐतिहासिक गांंधी सेवाश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रदर्शनी भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed