फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Repair work on damaged roads begins

Palwal News: क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Repair work on damaged roads begins
होडल। विधायक हरेंद्र रामरतन द्वारा अधिकारियों की लापरवाही को लेकर सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ से मामले का संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद बुधवार रात को ही विभागीय अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। अग्रसेन चौक के पास अनाज मंडी में वर्षों से टूटी पड़ी सड़क को सुबह होने से पहले दुरुस्त करवा दिया गया, हालांकि मंडी में फैली कीचड़ की समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी गड्ढों को भरवाने और जलभराव की स्थिति सुधारने का काम तेजी से शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा करेंगे। विधायक ने बताया कि समस्याओं को हल करना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed