{"_id":"6a29beb951eca3baf40ac5c6","slug":"repair-dam-access-routes-and-gates-promptly-sdm-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112710-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांधों के रास्तों व गेटों की जल्द करें मरम्मत : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांधों के रास्तों व गेटों की जल्द करें मरम्मत : एसडीएम
विज्ञापन
मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने रावली और कामेंडा बांध का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। मानसून को लेकर उपमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ रावली बांध, कामेंडा बांध तथा आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था, बांधों की स्थिति तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।
रावली बांध पर वर्तमान में मरम्मत कार्य जारी है। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग को रावली और कामेंडा बांध तक जाने वाले रास्तों की तत्काल मरम्मत कराने तथा बांधों के सभी गेटों को पूरी तरह चालू हालत में रखने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि मानसून के दौरान बांधों की कार्यक्षमता और पहुंच मार्गों का सुचारू रहना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार और उपायुक्त नूंह के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु से पहले ड्रेनों, नहरों और तालाबों की सफाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके तहत बीडीपीओ फिरोजपुर झिरका, बीडीपीओ नगीना तथा नगरपालिका सचिव फिरोजपुर झिरका को अपने-अपने क्षेत्रों में नालों और नालियों की सफाई 15 जून तक हर हाल में पूरे कराने के मौखिक एवं लिखित निर्देश जारी किए गए हैं।
एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने कहा कि प्रशासन मानसून से पहले हर प्रकार की संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं और तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।