फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ravindra Chauhan elected new president of District Bar Association

Palwal News: रविंद्र चौहान उर्फ टीटू चुने गए जिला बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

Fri, 15 Dec 2023 11:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 15 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Chauhan elected new president of District Bar Association
- हथीन में संजय रावत तथा होडल में हरवीर सिंह तंवर प्रधान चुने गए
विज्ञापन

- जिला बार सहित होडल व हथीन में भी विजयी उम्मीदवारों के समर्थक वकीलों ने खुशी मनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष रविंद्र चौहान उर्फ टीटू एडवोकेट को चुना गया है। रविंद्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उम्मीदवार दीपक चौहान को 177 वोटों से हरा दिया। रविंद्र चौहान चौथी बार जिला बार एसोसिएशन के प्रधान चुने गए हैं। उनकी जीत की खबर सुनते ही उनके समर्थक वकीलों में जोेश भर गया।
चुनाव पर्यवेक्षक वकील कुलदीप फागना की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी राज कुमार तेवतिया थे। उपाध्यक्ष पद पर विक्रम वशिष्ठ ने जीत हासिल की। सचिव पद पर भूपेंद्र डबास ने जीत हासिल की, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर देवेंद्र पोसवाल पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बार की विशेष कार्यकारी सदस्य कृष्णा शर्मा को चुना गया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को शुरू होने से पहले ही जिले के विभिन्न थानों से पुलिस बल जिला अदालत परिसर में पहुंच गया। शुक्रवार को मतदान वाले दिन वकीलों के अलावा गैर वकील भी अदालत परिसर में वकीलों से उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगते नजर आए। बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 1341 मतों में से 1215 मत डाले गए। जिनमें से नवनियुक्त प्रधान रविंद्र चौहान को 687 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे दीपक चौहान को 510 तथा तीसरे नंबर पर रहे भागेवश्व दत्त को मात्र 18 वोट ही मिले। उपप्रधान पद पर विक्रम वशिष्ठ को 686 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे सुंदर लाल तेवतिया को 529 मत मिले। सचिव पद पर जीत हासिल हासिल करने वाले भूपेंद्र डबास को 666 मत मिले। सुनील कौशिक को 489 तथा वीरभान शर्मा को 60 मत मिले। कार्यकारी सदस्य कृष्णा शर्मा को 793 मत मिले। दर्शना सिंघल को 422 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथीन में संजय रावत चुने गए बार एसोसिएशन के प्रधान
हथीन। शुक्रवार को न्यायिक परिसर में स्थित बार रूम में हथीन बार एसोसिएशन का चुनाव भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हथीन बार में कुल 132 मतदाता हैं। इनमें से 127 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए केवल दो उम्मीदवार राकेश गुप्ता व संजय रावत ही चुनावी मैदान में थे। मतदान प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी सतवीर सिंह सहरावत व वीरपाल चौहान के मार्गदर्शन में एवं वीडियो ग्राफी की नजर में निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई। राकेश गुप्ता को 62 मत प्राप्त हुए और संजय रावत को 65 मत प्राप्त हुए। मतगणना के पश्चात संजय रावत को 3 मतों से विजयी घोषित किया गया। बार के सचिव और उपप्रधान का चुनाव पहले ही निर्विरोध हो चुका था। सचिव पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र महेश चौहान ने दाखिल किया था। उपप्रधान पद के लिए केवल धर्मवीर बडगूजर ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। महिला पुलिसकर्मियों सहित 40 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। डीएसपी सुरेश कुमार भडाना व थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर संभाले हुए दिखाई दिए।

हरवीर सिंह तंवर बने होडल बार एसोसिएशन के प्रधान
होडल। होडल बार एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव में अधिवक्ता हरवीर सिंह तंवर ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी बहादुर सिंह सौरोत को 27 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। अधिवक्ता हरवीर सिंह तंवर को 125 मत तथा अधिवक्ता बहादुर सिंह को 98 मत प्राप्त हुए। हरवीर सिंह तंवर को बार एसोसिएशन का प्रधान चुने जाने पर उनके समर्थकोंं ने खुशी व्यक्त कर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर बार के पूर्व प्रधान अमर सिंह सौरोत चुनाव अधिकारी के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि होडल बार में कुल 234 मतों में से 223 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अधिवक्ता हरवीर सिंह तंवर को 125 मत प्राप्त हुए तथा अधिवक्ता बहादुर सिंह सौरोत को 98 मत मिले। सौरोत ने बताया कि अधिवक्ता देवीसिंह सौरोत वरिष्ठ उपाध्यक्ष,नरवीर सिंह सौरोत उप प्रधान, पुष्पेंद्र बैनीवाल कोषाध्यक्ष, मोहन भारद्वाज सचिव, सलीम सह सचिव तथा अधिवक्ता मेनपाल को पहले ही निर्विरोध लाईब्रेरियन चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed