फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rape with my sister, case filed against three

ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म, तीन पर केस दर्ज

Sat, 05 Feb 2022 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Rape with my sister, case filed against three
पलवल। पिछले 3 वर्षों से ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल, सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस के अनुसार, युवती ने शिकायत में कहा कि जुलाई 2018 में उनके बुआ का लड़का उनके घर रहने आया। दो-तीन महीने बाद वह उस पर गलत नजर रखने लगा। युवती ने युवक को धमकाया तो वह कुछ दिन शांत रहा। एक दिन वह घर पर अकेली थी तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वह उसका यौन शोषण करता रहा। कुछ दिन बाद कॉलेज छोड़ने के बहाने उसको दिल्ली ले गया और वहां एक दुकान पर ले जाकर शादी रचाने का नाटक किया और फोटो खींच लिए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि जब भी वह बुलाए आना पड़ेगा, नहीं तो वह फोटो वायरल कर देगा। उदास रहने पर युवती की मां ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी घटना बता दी। परिजनों ने मां, बहन व जीजा से शिकायत की तो उन्होंने भी युवक का साथ दिया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक को गलत काम कर बदनाम करने के लिए गांव निवासी एक युवक व उसकी मां ने उकसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed