फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   rape with BSC studunt

छात्रा से पहले दोस्ती की, फिर दुष्कर्म कर अश्लील फोटो बनाए-

Sun, 02 Jun 2019 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
rape with BSC studunt
पलवल। एक बीएससी की छात्रा से जान पहचान कर उसके साथ दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी इंदू बाला ने बताया कि पीड़िता की मां की ब्यूटी पार्लर की दुकान है। वहीं पर अक्सर मधु नाम की महिला आती थी। चार वर्ष पूर्व एक शादी समारोह के दौरान उसकी मधु के भाई केशव से जान-पहचान हो गई थी। उसने बताया कि 14 जुलाई 2017 को उसने 12वीं के बाद बीएससी में दिल्ली के एक कॉलेज में प्रवेश ले लिया और दिल्ली में ही एक पीजी में रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि केशव भी कोचिंग के बहाने दिल्ली की निरंकारी कालोनी में किराए के मकान में रहने लगा और पीड़िता से मिलकर बार-बार उसे अपने कमरे पर आने का दबाव बनाने लगा। 27 फरवरी 2018 को पीड़िता केशव के बार-बार कहने पर वह उसके कमरे पर चली गई। जहां पर केशव ने उसे खाना खिलाया। खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गई और उसी दौरान केशव ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील फोटो भी ले लिए। आरोप है कि उसके बाद केशव बार-बार पीड़िता को संबंध बनाने के लिए परेशान करने लगा। केशव से परेशान होकर पीड़ित ने उसके फोन उठाने भी बंद कर दिए। केशव ने गत 25, 26 व 27 मई को अश्लील फोटो को पीड़िता की मां के पास भेज दिया। आरोपी ने कहा कि या तो उसकी बेटी उसके साथ संबंध बनाए नहीं तो वह फोटो को इंटरनेट पर डाल दिया जाएगा। केशव की करतूत से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मेडिकल जांच कराई जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा के डाटा से छेड़छाड़
पलवल। एक छात्रा का आरोप है कि एक युवक ने उससे पहले सोशल साइट पर दोस्ती की। इसके बाद वह उसके पर्सनल डाटा से छेड़छाड़ करने लगा। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण ने बताया कि पीड़िता शहर के निजी कालेज में पढ़ती है। छात्रा की सोशल साइट अकाउंट के माध्यम से फरुर्खनगर पटौदा निवासी नरेंद्र यादव दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद विश्वास में लेकर नरेंद्र ने पीड़िता की सोशल अकाउंट का पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद नरेंद्र ने आईडी का प्रयोग कर पर्सनल डाटा के साथ छेड़छाड़ की व फोन करके परेशान लगा। आरोपी युवक एक बार उससे मिलने पलवल भी आया था। आरोपी से परेशान होकर पीड़िता ने अपना फोन नंबर बदल लिया। लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने उसका नंबर किसी से ले लिया। वह फिर से छात्रा को परेशान करने लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed