{"_id":"6141cafb8ebc3e7444391c2a","slug":"rape-palwal-news-noi6045977172","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की अश्लील फोटो बना किया दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की अश्लील फोटो बना किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। आठवीं कक्षा की छात्रा के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी नाबालिग 12 वर्षीय बेटी कक्षा आठवीं में पढ़ती है। वह कुछ दिनों से गुमसुम रहती थी। उसकी पत्नी ने पूछा तो बेटी ने बताया कि दस जून को वह घर के बाहर खड़ी हुई थी। उसी दौरान मुंडकटी गांव निवासी दीपक आया और जरूरी बात करने की कहकर फोन नंबर मांगा। पीड़िता ने दीपक को अपनी मां का नंबर दे दिया। जिसके बाद दीपक लगातार फोन पर बात करता रहा और एक दिन फोन कर घर के बाहर चौपाल पर बुलाया। आरोप है कि जब पीड़िता चौपाल पर पहुंची तो दीपक ने कुछ अश्लील फोटो लिए और उसके बाद फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर मिलने की बात करने लगा। 20 जुलाई की रात 12 बजे दीपक ने फोन कर घर के बहार बुलाया और कार में बैठाकर अनाज गोदाम के पास ले गया। उस समय दीपक के साथ मंयक भी था जो कि कार को चला रहा था। अनाज गोदाम के पास ले जाकर दीपक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी तथा 21 जुलाई की सुबह एक बजे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।