{"_id":"5821b2964f1c1ba16fb37bf1","slug":"ran-several-trains-moving-on-the-track-including-d-fractured","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्चर ट्रैक पर गतिमान सहित दौड़ी कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्चर ट्रैक पर गतिमान सहित दौड़ी कई ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को न्यूटाउन स्टेशन के पास आगरा की ओर जाने वाली अप मेनलाइन में फैक्चर होने के बाद भी गतिमान समेत कई गाड़ियां दौड़ी। सूचना पर पहुंचे रेल इंजीनियरों ने ट्रैक बदलकर परिचालन सामान्य रूप से बहाल किया। इंजीनियरों का मानना है कि ट्रैक में फैक्चर होना सामान्य प्रक्रिया है। इससे ट्रेनों के गिरने अथवा पलटने की घटनाएं नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार न्यूटाउन स्टेशन बाटा पुल के पास अप मेन लाइन में फैक्चर हो गया। सुबह के वक्त जब की मैन ट्रैक जांचते हुए वहां पहुंचा तो उसे ट्रैैक फैक्चर होने की जानकारी मिली। उसने तत्काल रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर सीेनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ जयलाल मीना टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और तीस किमी रफ्तार का कॉसन देकर ट्रेनों का परिचालन कराया।
विज्ञापन
ट्रैक फैक्चर होने के बाद भी सुबह नई दिल्ली से पलवल जाने वाली शटल, गतिमान एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों को उसी ट्रैक से चलाया गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। बाद में ट्रैक बदलकर परिचालन सामान्य किया गया। मीना का कहना है कि ट्रैक फैक्चर होना कोई गंभीर मामला नहीं है। क्योंकि मौसम के अनुसार ट्रैक में फैक्चर होते रहते हैं।
विज्ञापन