फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   rain in next two days

अगले दो दिन बारिश होने की संभावना

Sat, 16 Oct 2021 05:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
rain in next two days
होडल। अक्तूबर खत्म होने के साथ-साथ मौसम में भी ठंडक का एहसास होने लगा है। पंखा चलाकर लोग चादर भी ओढ़ रह हैं। एसी-कूलर भी बंद हो चुके हैं। बिजली खपत में बीते तीन दिन से कमी देखी गई है। सुबह और शाम सुहानी होने लगी हैं। दिन में धूप जरूर तेज है, लेकिन हवा राहत दे रही है। इधर, तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम आंका गया है। कृषि और किसान कल्याण विभाग ने मौसम विभाग की सूचना पर रविवार व सोमवार को बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, शनिवार को सुबह का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और शनिवार से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। सुबह सर्द हवा चली और ठंडक महसूस होने लगी। सुबह-सुबह टहलने गए लोगों को सर्दी का अहसास हुआ, सुबह आठ बजे के बाद धूप में गर्मी आई। इसके साथ ही मौसम भी खुशनुमा हो गया, धूप में खड़े होने पर शरीर में स्फूर्ति आ गई। वहीं, सुबह सर्द हवा चलने से न्यूनतम तापमान सामान्य 20 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तीन दिन बारिश की संभावना
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी कुलदीप तेवतिया ने बताया कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार रात तक मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। रविवार को भी बारिश की संभावना है। सोमवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी, 19 अक्टूबर से धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का बदल रहा मिजाज, रहें सतर्क
मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह और रात में सर्दी है और दोपहर में तेज धूप निकल रही है। मौसम में हो रहे बदलाव में सर्दी जुकाम सहित वायरल संक्रमण का खतरा है। उपमंडल नागरिक अस्पताल के डॉ. पंकज ने बताया कि इस मौसम में सावधानी बरतें। ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें। उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस से पसीना अधिक निकल रहा है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो रही है। इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने से पेट दर्द, डायरिया और पेट संबंधी समस्या बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि इस मौसम में पानी का सेवन अधिक करें, नीबू शिकंजी ले सकते हैं। बाजार के खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed