फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rain gave relief from heat for some time, later humidity increased

Palwal News: बारिश ने कुछ देर दी गर्मी से राहत, बाद में बढ़ी उमस

Fri, 21 Jun 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 21 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rain gave relief from heat for some time, later humidity increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश होते ही लोग खासकर बच्चे घरों से बाहर निकल आए तथा छतों पर चढ़कर बारिश में भीगना शुरू कर दिया। बारिश में बच्चों ने खूब आनंद लिया। हालांकि बारिश मात्र 10 मिनट आई, लेकिन बच्चों ने इस 10 मिनट में खूब बारिश का लुप्त उठाया। लोगों को लगा कि बारिश से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन बारिश बंद होते ही एक साथ उमस बढ़ गई।

शुक्रवार को लोग गर्मी से बचने के लिए घरों के अंदर बैठे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे एक साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होते देख बच्चों ने छत पर जाकर आनंद लेना शुरू कर दिया। लोगों ने भी घरों के खिड़की, दरवाजे खोल दिए तथा बारिश के कारण चल रही ठंंडी हवा का आनंद लेना शुरू कर दिया। 10 मिनट तक हुई तेज बारिश का लोगों ने पूरा आनंद लिया। इस दौरान गर्मी से हल्की राहत भी महसूस होने लगी, लेकिन बाद में बारिश बंद होने के बाद उमस बढ़ गई तथा जमीन से गर्माहट निकलने लगी। जिससे लोग और भी ज्यादा परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed