{"_id":"583728374f1c1bcb4913ca0c","slug":"raily-against-ban-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
palwal
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नेत्रपाल अधाना के नेतृत्व में बुधवार को नोटबंदी के बाद लोगों को हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएच-2 पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने बैंकों के सामने लाइनों में लगे लोगों से उनकी समस्याएं भी जानीं।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लगी पट्टियां ले रखी थीं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
इस अवसर पर अधाना ने कहा कि नोटबंदी को 15वां दिन हो चुका है, लेकिन अर्थव्यवस्था बदहाल स्थिति में है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव संतराम मेघवाल ने कहा कि किसानों का हालत बदतर है, नोटबंदी के कारण किसान खाद बीज नहीं खरीद पा रहा है जिसके चलते गेहूं कि बिजाई में देरी हो रही है। सरकार के इस फैसले से दुकानदार खाली बैठे हुए हैं। उनके पास कोई काम नहीं है।
विज्ञापन
अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। कहा गया कि सरकार सभी बैंकों में धनराशि उपलब्ध करवाए और सभी एटीएम को शीघ्र चालू करवाएं। यदि सरकार ऐसा नहीं कर सकती तो नोटबंदी के निर्णय को वापिस लिया जाए। इस अवसर पर डा. शाहिद, सुरज मेव, इंद्र दलाल, नेत्रपाल छाबडी, राजवीर फौजी, योगेंद्र व पुष्पेंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।