{"_id":"65b684c703a37ba1e70c5fb6","slug":"railway-worker-who-went-to-investigate-was-hit-by-a-train-due-to-fog-died-palwal-news-c-24-1-snoi1004-104422-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जांच करने गया रेलवे कर्मी कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जांच करने गया रेलवे कर्मी कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आया, मौत
विज्ञापन
- सिग्नल न मिलने पर पटरियों पर गया था जांच करने
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सिग्नल न मिलने पर जांच करने गए रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। हादसे में मृतक का साथी बाल-बाल बचा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
होडल जीआरपी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर चंद्रपाल ने बताया कि बिहार के जिला उदयपुर निवासी रोहताश रेलवे में एसएनटी का कर्मचारी था। वह होडल में ही अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। देर रात सिग्नल फेल होने के कारण वह अपने एक साथी कर्मचारी को लेकर रेलवे पटरियों पर जांच करने के लिए गया था। कोहरा होने के कारण वह पलवल की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। रोहताश के साथी ने रेलवे पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों के बयान 174 के तहत कार्रवाई की है।