{"_id":"648601d00f076389910ffeb8","slug":"rail-accident-like-balasore-of-odisha-should-not-happen-in-palwal-palwal-news-c-24-1-snoi1004-527-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कहीं पलवल में भी न हो जाए ओडिशा के बालासोर जैसा रेल हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कहीं पलवल में भी न हो जाए ओडिशा के बालासोर जैसा रेल हादसा
विज्ञापन
11पीएएलपी9- चोरी की वारदात के बाद मौके का निरीक्षण करती पुलिस व रेलवे के अधिकारी।
11पीएएलपी10- लाइन को जोड़ने वाली फिश प्लेट चुराई गई।
रेलवे लाइन को जोड़ने वाले फिश प्लेट को किया जा रहा चोरी
लाइन से रोजाना 15 ट्रेनों का होता है परिचालन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना के बाद स्थानीय रेलवे विभाग सतर्क हो गया है। पिछले लंबे समय से दादरी से नवी मुंबई डेडिकेटेड फ्रेट रेलवे कॉरिडोर की लाइन से हो रही चोरी को लेकर रेलवे विभाग ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। कॉरिडोर पर रेलों का परिचालन शुरू होने के बाद भी यहां से चोरी की वारदात हो रही है। रेलवे लाइन बिछाने वाली कंपनी एल एंड टी द्वारा भी पहले चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था, परंतु उसके बावजूद भी चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। रेलवे विभाग को डर है कि चोरों की लालच के चक्कर में कहीं पलवल में भी ओडिशा के बालासोर जैसा रेल हादसा न हो जाए।
दरअसल, यूपी के दादरी से महाराष्ट्र के नवी मुंबई तक 1504 किलोमीटर लंबा रेलवे कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस कॉरिडोर पर 13 हजार टन माल के साथ ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सफर कर सकती है। इससे पहले देश में पांच हजार टन माल के साथ ट्रेन 40 से 50 की गति से ही चल पाती थी। ट्रेनों में मुख्य तौर पर उर्वरक, खाद्यान्न, नमक, कोयला, लोहा, इस्पात व सीमेंट की धुलाई होती है। फिलहाल दादरी से रेवाड़ी तक 127 किलोमीटर लंबी कॉरिडोर लाइन को शुरू कर दिया गया। इसमें ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। रेवाड़ी तक अप लाइन को शुरू किया गया है। इस लाइन से रोजाना 15 ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। रेल शाम चार से बजे से सुबह 10 बजे तक चलाई जाती है। ऐसे में रेलवे लाइन से चोरी की वारदात निरंतर जारी होने की वजह से रेलवे विभाग को हादसे का डर सता रहा है। लाइन से लाइन को जोड़ने वाली फिश प्लेट, लूप लाइन व ईआरसी क्लिप चोरी कर ली जाती हैं, जिससे ट्रेन के लाइन से उतरने की संभावना रहती है।
विभाग ने कराया मुकदमा दर्ज
पृथला जंक्शन के इंजीनियर सुरेंद्र कुमार ने गदपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पृथला जंक्शन से असावटी स्टेशन के बीच गांव जटौला के समीप किलोमीटर नंबर 1412/17 से 1413/12 तक रेलवे लाइन से जरूरी सामान चोरी कर लिया गया है। बीती दो जून को एक फिश प्लेट, दो लूप लाइन, तीन जून को दो फिश प्लेट, सात लूप लाइन चोरी कर ली गई। इससे पहले नौ जनवरी को तीन नौ प्लेट, आठ लूप लाइन चोरी कर ली गईं। इसके अलावा ईआरसी क्लिप भी चोरी कर ली गईं।
विज्ञापन
रेलवे फ्रेड कॉरिडोर के असिस्टेंट प्रोजक्ट मैनेजर मिहिर झा ने बताया कि रेलवे लाइन फिश प्लेट सबसे अहम है। यह लाइन को जोड़ती है तथा लाइन को इधर-उधर नहीं जाने देती, जिससे रेल आसानी से गुजर जाती है। फिश प्लेट न होने पर ट्रेन पलट जाती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा ईआरसी क्लिप भी पटरी को रोकने का काम करती है। अपील है कि थोड़े लालच में बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए रेलवे लाइन से सामान न चुराएं। पुलिस को शिकायत देकर मौके पर निरीक्षण करवा दिया गया है।
रेलवे विभाग की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके का निरीक्षण किया गया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजवीर सिंह, गदपुरी थाना प्रभारी