फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rabi crop drying up due to lack of canal water

नहरी पानी के अभाव में सूख रही रबी की फसल

Fri, 12 Feb 2021 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Rabi crop drying up due to lack of canal water
हथीन। उपमंडल स्थित अधिकांश नहरी रजवाहों में सिंचाई के लिए पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे खेतों में लगी रबी की फसलें सूखने लगी हैं। इसमें गेहूं व सरसों की फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। स्थिति यह है कि मजबूरन किसानों को गौंछी ड्रेन के दूषित पानी का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपमंडल में अधिकांश लोगों का व्यवसाय खेती है। ऐसे में किसान फसलों की सिंचाई के लिए नहरी पानी पर निर्भर रहता है। पिछले कई वर्षों से रजवाहों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। अब तो रजवाहों में बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है। जिससे रजवाहे पूरी तरह से सूख चुके हैं। हालात ये हैं कि रजवाहों में मिट्टी व गंदगी के अलावा कुछ नहीं है। किसानों ने गौंछी ड्रेन पर इंजन लगा लिए हैं। जिसके माध्यम से फसलों की सिंचाई के लिए दूषित पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ड्रेन का पानी पूरी तरह काला है। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। किसानों का कहना है कि नहरी पानी उपलब्ध न होने के कारण उन्हें इस तरह सिंचाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। भंगुरी रजवाहा में लंबे समय से पर्याप्त मात्रा में सिंचाई जल नहीं आ रहा है। इलाके का आंतरिक भूजल इतना खारा है कि उससे फसल की सिंचाई नहीं होती।
विज्ञापन

वर्जन-
नहरी पानी न होने से मजबूरन ड्रेन के पानी से सिंचाई करनी पड़ती है। पर्याप्त मात्रा में नियमित नहरी पानी हथीन उपमंडल के रजवाहों के लिए छोड़ा जाना चाहिए। इससे ही किसानों की परेशानी दूर हो सकती है। - महेंद्र प्रताप, विनोदा पहाड़ी हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरी पानी की समस्या की शिकायतें मिल रही हैं। पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर अवगत कराया जाएगा। किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराया जाएगा। - सूरज पांडे, सीएम विंडो एनीमेट

यमुना में पानी का संकट है। पर्याप्त मात्रा में पीछे से ही पानी नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद रोस्टर से सभी रजवाहों में पानी छोड़ा जाता है। रबी फसल के लिए जल्द ही पानी छोड़ा जाएगा। - राजीव बत्रा, अधीक्षक अभियंता, सिंचाई विभाग पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed