फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Protest against installation of CNG pump on railway road begins

Palwal News: रेलवे रोड पर सीएनजी पंप लगाए जाने का विरोध शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Protest against installation of CNG pump on railway road begins
- आज उपायुक्त से मिलेंगे उपायुक्त लोग, कहा- लगाया तो सड़क पर उतरने को होंगे मजबूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन रोड पर सीएनजी पंप लगाने की अनुमति देने पर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। लोगों ने इसके खिलाफ सड़क पर उतरने की भी चेतावनी दी है। सोमवार को इसके विरोध में रेलवे रोड पर दोनों तरफ स्थित रिहायशी क्षेत्र शिव व कृष्णा कॉलोनी के लोगों के अलावा मार्केट एसोसिएशन उपायुक्त से मिलेंगी। लोगों का कहना है कि सीएनजी पंप को यहां न लगने दिया जाए। इसे लेकर लोगों ने खोंटा मंदिर में बैठक कर सोमवार को उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया।
स्थानीय निवासी प्रभु दयाल शर्मा, राजवीर, जितेंद, भगवत, हरीश कुमार, सुनील, महेंद्र सिंह रावत, जितेंद्र कौशिक, जगमोहन, उपेंद्र शर्मा, सुनील डागर, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश, सतीश भारद्वाज, हंसराज,अनिल कुमार व शिव दत्त का कहना है कि रेलवे रोड पर करीब चार निजी विद्यालय हैं व 200 से अधिक दुकानें हैं। इस रोड पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन रहता है, क्योंकि रेलवे स्टेशन से लोग प्रतिदिन फरीदाबाद, दिल्ली, आगरा, मथुरा जाते हैं। उसके बावजूद रोड की चौड़ाई मात्र 40 फुट है। ऐसे में यहां सीएनजी पंप लगाना बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सीएनजी पंप वाले स्थान से मात्र 10 कदम की दूरी पर ही स्कूल है व पास में ही मंदिर है। यहां हर समय जाम रहेगा व दुर्घटना का खतरा रहेगा। लोगों का विरोध है कि इसे यहां न लगने दिया जाए। लोगों का कहना है कि यदि यहां सीएनजी पंप लगाया गया तो वे सड़क पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed