फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Professor posts of eight subjects are vacant in Government College, teaching system affected

Palwal News: राजकीय कॉलेज में आठ विषयों के प्रोफेसक के पद रिक्त, शिक्षण व्यवस्था प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Professor posts of eight subjects are vacant in Government College, teaching system affected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। शहीद राजकंवर राजकीय कॉलेज हथीन में आठ विषयों के प्रोफेसर के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं, जिससे कॉलेज की शिक्षण व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। कॉलेज प्रशासन सीमित स्टाफ के सहारे वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पढ़ाई संचालित कर रहा है, लेकिन विषय विशेषज्ञों की कमी के चलते छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

वर्तमान में कॉलेज में विज्ञान, वाणिज्य और आर्ट्स संकाय की पढ़ाई हो रही है। इसके बावजूद कॉलेज में फिजिकल एजुकेशन, इतिहास, भूगोल, लोक प्रशासन, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी और रसायन विज्ञान जैसे आठ विषयों में शिक्षक लंबे अरसे से नहीं हैं।
विज्ञापन


कॉलेज के प्रधानाचार्य जे.पी. कौशिक ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग को रिक्त पदों की जानकारी भेज दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों की पढ़ाई को बाधित न होने देने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सूरज पांडे ने आश्वस्त किया है कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष उठाया जाएगा और नियुक्तियां सुनिश्चित कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की पढ़ाई को किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed