फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Problems of traders will be raised up to state level

प्रदेश स्तर तक उठाई जाएगी व्यापारियों की समस्याएं

Sun, 28 Feb 2021 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Problems of traders will be raised up to state level
पलवल। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल पलवल शहर की कार्यकारिणी की एक बैठक रविवार को सेठ चुन्नीलाल धर्मशाला दरबार कुआं में आयोजित हुई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्यों का स्वागत किया गया, वहीं व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक उठाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि कमेटी चौक के पास जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसका व्यापार पर बहुत असर पड़ता है। चौक के पास व बाजार में पानी भरा रहता है। जिससे ग्राहकों व व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। हरियाणा सरकार द्वारा जो नया ट्रेड लाइसेंस लगाया गया है, उसे वापस लेने की मांग भी उठाई गई। प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक उठाया जाएगा। जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। जल्द ही जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। शहरी अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा समय-समय पर व्यापारियों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने उठा कर समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर महासचिव यशपाल गोयल, मनोज गोयल, राजकुमार आर्य, दिनेश वर्मा, सतीश सिंगला, कुलदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed