{"_id":"6a5a75e2250a69380c06069f","slug":"portable-ecg-machine-launched-at-district-civil-hospital-report-available-in-two-and-a-half-minutes-palwal-news-c-24-1-pal1009-126092-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जिला नागरिक अस्पताल में पोर्टेबल ईसीजी मशीन शुरू, ढाई मिनट में मिलेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जिला नागरिक अस्पताल में पोर्टेबल ईसीजी मशीन शुरू, ढाई मिनट में मिलेगी रिपोर्ट
विज्ञापन
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। अस्पताल में नई अत्याधुनिक पोर्टेबल (ईसीजी) मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन के माध्यम से मरीजों के हृदय की जांच की रिपोर्ट अब करीब ढाई मिनट में उपलब्ध हो जाएगी।
नई मशीन की विशेषता यह है कि यह पोर्टेबल है, यानी इसे आवश्यकता के अनुसार अस्पताल के किसी भी वार्ड, इमरजेंसी, आईसीयू या अन्य स्थान पर आसानी से ले जाकर जांच की जा सकती है। पहले मरीजों की ईसीजी जांच के लिए उन्हें मशीन तक लाना पड़ता था और कहीं भी जाकर जांच करना संभव नहीं था। पोर्टेबल मशीन के जरिए मरीज के बेड के पास ही ई
सीजी जांच की जा सकेगी, जिससे गंभीर और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
इसके संचालन के लिए अलग से किसी कार्डियोलॉजिस्ट की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी भी इसे आसानी से संचालित कर सकते हैं। इससे चिकित्सकों को मरीज की स्थिति का जल्द आकलन करने और आवश्यकता पड़ने पर समय रहते उपचार शुरू करने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से हृदय संबंधी आपातकालीन मामलों में यह सुविधा काफी लाभदायक साबित होगी। नई ईसीजी मशीन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों को त्वरित जांच सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी प्रतीक्षा का समय भी कम होगा। अस्पताल आने वाले मरीजों ने भी इस नई सुविधा का स्वागत किया है।
विज्ञापन
हम जिला नागरिक अस्पताल में लगातार बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। नई पोर्टेबल ईसीजी मशीन से मरीजों को त्वरित जांच और बेहतर उपचार का लाभ मिलेगा
-डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ,सिविल सर्जन, जिला नागरिक अस्पताल, पलवल