फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Policeman's bike stolen from inside women's police station

Palwal News: महिला थाने के अंदर से पुलिसकर्मी की बाइक चोरी

Mon, 20 Nov 2023 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Policeman's bike stolen from inside women's police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह पुलिस थानों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। अब महिला थाने के अंदर खड़ी पुलिसकर्मी की बाइक को चोर चुराकर ले गए। कैंप थाना पुलिस ने पुलिसकर्मी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस चोर का सुराग नहीं लगा पाई है। कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार पलवल के अग्रसेन विहार निवासी हीरा लाल शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह डायल 112 इमरजेंसी रिस्पॉस व्हीकल पर बतौर एसएस तैनात हैं। शाम के करीब चार बजे उसने अपनी बाइक महिला थाना पलवल में खड़ी की थी। शाम को करीब सात बजे वह थाने गया तो बाइक थाने में नहीं थी। कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक को चुरा ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed