{"_id":"6ad275efef00d8049c076129","slug":"police-outpost-in-charge-arrested-while-accepting-a-bribe-palwal-news-c-24-1-pal1005-129249-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चौकी इंचार्ज और पटवारी का निजी सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चौकी इंचार्ज और पटवारी का निजी सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू
10 हजार रुपये मांगे थे पटवारी ने
5 हजार रुपये पहले ही ले चुका था सब इंस्पेक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश किया। असावटी पटवार सर्कल में पटवारी के कहने पर तीन हजार रुपये लेने वाले युवक को टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि पटवारी मौके से भाग गया। वहीं, शहर थाना क्षेत्र की हथीन गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर को भी तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इंतकाल चढ़ाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
एसीबी टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजकुमार के अनुसार, शिकायतकर्ता टेकचंद ने असावटी पटवार सर्कल में एक प्लाॅट खरीदा था। प्लाॅट का इंतकाल चढ़ाने के बदले पटवारी प्रवेश ने उससे 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह सात हजार रुपये पहले ही दे चुका था। बाकी तीन हजार रुपये लेने के लिए उसे लघु सचिवालय की कैंटीन में बुलाया गया। आरोप है कि पटवारी प्रवेश ने शिकायतकर्ता से कहा कि कैंटीन में बैठे यादराम को तीन हजार रुपये दे दे। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई की और यादराम को रुपये लेते दबोच लिया। टीम ने आरोपी के हाथ धुलवाए तो पानी का रंग लाल हो गया। इस दौरान पटवारी प्रवेश टीम को चकमा देकर फरार हो गया। उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीबी का कहना है कि फरार पटवारी की तलाश में दबिश दी जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
शराब तस्करी के मामले में दबाव बना रहा था आरोपी
एसीबी फरीदाबाद की टीम ने हथीन गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता को गश्त के दौरान शराब तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कहकर 10 हजार रुपये मांगे गए थे। शिकायत के अनुसार, पांच हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे, जबकि बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया। शुक्रवार को टीम ने जाल बिछाकर तीन हजार रुपये लेते हुए सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व कार्यकारी अभियंता एफएमडीए ओम दत्त की निगरानी में आरोपी के हाथ धुलवाने पर पानी लाल हो गया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किए जाने की जानकारी दी गई है।