फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   police didnot arrest loot accused last 72 hours

72 घंटे के बाद भी लूट के आरोपी पकड़ से बाहर

Thu, 11 Mar 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
police didnot arrest loot accused last 72 hours
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठ मार्च को दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर राकेश कुमार से हुई दो लाख 28 हजार रुपये की लूटपाट के मामले में 72 घंटे से भी अधिक समय बीतने के बाद पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। मामले जांच के लिए थाना पुलिस और सीआईए की टीमें जुटी हैं। टीमों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन अभी कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

आठ मार्च की दोपहर करीब एक बजे गांव सराय में स्थित पेट्रोल पंप का मैनेजर राकेश कुमार बैग में नकदी लेकर शहर की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करवाने के लिए गया था। एक बैग में एक लाख 94 रुपये कैश के साथ 38 हजार आठ सौ रुपये का चैक था। जिसको बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश लूटकर फरार हो गए थे। इनेलो पार्टी की महिला विंग की जिलाध्यक्ष सत्य चौधरी का कहना है कि प्रदेश के अलावा जिले में अपराध चरम सीमा पर है, दिनदहाड़े लूटपाट हो रही है। लेकिन प्रशासन और सरकार अपने कान एवं आंख बंद किए हुए हैं। वहीं, पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed