फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police-administration alert for Jalabhishek Yatra in Nuh

Palwal News: नूंह में जलाभिषेक यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Sun, 27 Aug 2023 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police-administration alert for Jalabhishek Yatra in Nuh
कैप्शन: पलवल में फ्लैग मार्च निकालते हुए आइआरबी व आरएएफ के जवान
विज्ञापन


नूंह की तरफ जाने वाले मार्गों पर लगाए 20 पुलिस नाके
800 पुलिसकर्मी तैनात, 6 आरएएफ व आईआरअबी कंपनियां भी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नूंह में 28 अगस्त को हिंदू संगठनों द्वारा एक बार फिर से जलाभिषेक ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा निकालने की घोषणा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने जलाभिषेक यात्रा निकालने की मंजूरी नहीं दी है, लेकिन फिर भी हिंदू संगठन यात्रा निकालने पर अडे़ हैं। जिसे देखते हुए पुलिस ने नूंह व साथ लगते जिलों में भी सुरक्षा बढ़ा दी है। उसी के कारण पलवल जिले में भी पुलिस द्वारा हर स्थिति से निपटने के लिए इंतजाम शुरू कर दिए हैं। पलवल जिले में भी 28 अगस्त रात 12 बजे तक धारा 144 लगा दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए हैं। उधर जिलाधीश नेहा सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर हर स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने जिले में नूंह-मेवात जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस नाके लगा दिए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नूंह जाने वाले संभावित मार्गों का चयन करके 20 नाके स्थापित किए गए हैं। सभी नाकों पर पुलिसकर्मी तैनात कर नूंह से आने व जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा 28 अगस्त की प्रस्तावित हिंदू संगठनों की जलाभिषेक यात्रा को देखते हुए 800 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इनके अलावा आरएएफ तथा आईआरअबी बल की 6 कंपनियां तैनात की गई हैं। जिनकी कमान 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं 5 डीएसपी को सौंपी गई है। रात्रि के समय विशेष गश्त व पेट्रोलिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण के लिए बनाई कंपनियों ने किया फ्लैग मार्च
जिले में रविवार को दंगा नियंत्रण के लिए बनाई गईं दो कंपनियों द्वारा पुलिस लाइन में जहां मॉकड्रिल किया, वहीं पलवल शहर के अलावा हथीन व होडल में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने निर्देश दिए कि दंगे या धरना प्रदर्शन, बलवा, आंदोलन के साथ धार्मिक, साम्प्रदायिक, जातिगत असामाजिक तत्वों से निपटने और नियंत्रण के लिए तैयार रहें। शांति बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने बताया कि इन कंपनियों में एक कंपनी डीएसपी ट्रैफिक पलवल तथा एक कंपनी डीएसपी क्राइम के अधीन कार्य करेगी और सेकंड इंचार्ज इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी होंगे। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, डीएसपी मुख्यालय साकिर हुसैन, डीएसपी हथीन सुरेश कुमार, डीएसपी ट्रैफिक संदीप सिंह मोर, डीएसपी क्राइम पलवल नरेश कुमार एवं डीएसपी शहर पलवल विजय पाल सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने लोगों से भी अपील की है कि वे घरों में रहें तथा नूंह की तरफ न जाएं। जलाभिषेक यात्रा पर पूरी तरह से रोक है। उन्होंने लोगों से शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की ही है तथा पुलिस का सहयोग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि 31 जुुलाई को नूंह हिंसा के दौरान उपद्रव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही 28 अगस्त को कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed