{"_id":"69f11471ca2a0678b600a302","slug":"poisonous-water-distressed-people-health-crisis-in-more-than-40-homes-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111643-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जहरीला पानी, बेहाल लोग, 40 से अधिक घरों की सेहत पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जहरीला पानी, बेहाल लोग, 40 से अधिक घरों की सेहत पर संकट
विज्ञापन
जहरीला पानी पीने को मजबूर पुन्हाना की बस्ती, प्रशासन की चुप्पी पर फूटा गुस्सा
फोटो - रेनीवेल के नल से निकलता जहरीला पानी।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पुन्हाना की अनाज मंडी के पास बसी करीब 40 घरों की एक छोटी-सी बस्ती इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रही है। यहां रेनीवेल योजना से सप्लाई होने वाला पानी दूषित हो चुका है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि हर घूंट पानी अब बीमारी का डर लेकर आ रहा है।
पुन्हाना-बड़कली रोड से अनाज मंडी के पास एचकेएम स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित इस बस्ती में पिछले करीब एक महीने से गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नलों से निकलने वाला पानी पीने योग्य तो दूर, उपयोग के लायक भी नहीं रहा। बावजूद इसके मजबूरी में लोग इसी पानी का इस्तेमाल करने को विवश हैं।
बीमारियों का बढ़ता खतरा
दूषित पानी के कारण बस्ती में बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस लापरवाही ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया है।
ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि अब पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है, जो बेहद दुखद है।
कोट
नल से पानी नहीं, जहर निकल रहा है। बदबू इतनी है कि पीना तो दूर, पास खड़े होना मुश्किल है। हम मजबूरी में यही पानी पी रहे हैं। - आबिद, ग्रामीण।
छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा। - मौसम, स्थानीय ग्रामीण।
एक महीने से यही हाल है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आखिर कब तक हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ सहते रहेंगे? - ताहिर इकबाल, समाजसेवी।
वर्जन
मामला हाल ही में मेरे संज्ञान में आया है। विभाग के एक्सईएन और एसडीओ को मौके भेज कर जानकारी जुटाई जाएगी। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। -अजय तनेजा, एसई, जन स्वास्थ्य विभाग, नूंह।