{"_id":"6aa05035f0aacfb66f0f186d","slug":"physiotherapy-opd-launched-at-svsu-palwal-news-c-24-1-pal1008-127872-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एसवीएसयू में फिजियोथेरेपी ओपीडी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एसवीएसयू में फिजियोथेरेपी ओपीडी शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल करते हुए फिजियोथेरेपी विभाग में ओपीडी सेवा शुरू की है। कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने मंगलवार को ओपीडी का उद्घाटन किया। यहां मात्र 20 रुपये के परामर्श शुल्क पर मरीजों को फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। विश्वविद्यालय के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। कुलगुरु ने कहा कि फिजियोथेरेपी चोट, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द, कमर व गर्दन की समस्या तथा शारीरिक कमजोरी जैसी कई परेशानियों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक लैब और उपकरण उपलब्ध हैं। ऐसे में लोगों को फिजियोथेरेपी के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कम खर्च में उपचार मिल सकेगा। उन्होंने फिजियोथेरेपी विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों को ओपीडी शुरू करने पर बधाई दी।
डीन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग ने बताया कि ओपीडी में मरीजों को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सेवाएं दी जाएंगी। विभाग की सभी लैब अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। इस अवसर पर इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज, डीन प्रो. डीवी पाठक, डॉ. सोनम खनगवाल, डॉ. भारती तंवर, डॉ. अदिति अग्रवाल, डॉ. विवेक और डॉ. राम मेहर मौजूद रहे।