{"_id":"601ad9438ebc3e26bd0515b0","slug":"performance-of-electricity-employees-work-stopped-palwal-news-noi5635888166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, काम रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, काम रहा ठप
विज्ञापन
पलवल में बुधवार को प्रदर्शन करते बिजली कर्मी।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। बिजली कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बुधवार को कामकाज ठप रहा। राज्य कमेटी के नेता जितेंद्र तेवतिया व सर्कल सचिव राजेश शर्मा के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इस दौरान बिजली संशोधन बिल 2020 को रद्द कराने, कच्चे कर्मचारियों को नियमित कराने, ठेका प्रथा खत्म कराने तथा पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। पलवल यूनिट प्रधान राज कुमार डागर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन का संचालन यूनिट सचिव सरजीत सिंह ने किया।
इस अवसर पर राजेश शर्मा ने कहा कि बिजली वितरण का काम निजी हाथों में चला जाएगा। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव किसानों व गरीब उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। बड़े पूंजीपतियों को लूटने का लाइसेंस दिया जाएगा। बिजली कर्मचारियों व इंजीनियर्स की सेवा शर्तों को बदल दिया जाएगा। इस अवसर पर बिजली कर्मचारियों ने तीनों कृषि कानूनों को जल्द से जल्द वापिस लेने की मांग का समर्थन किया।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव योगेश शर्मा, बनवारीलाल, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ब्रांच प्रधान बालकिशन शर्मा, नगर पालिका कर्मचारी संघ जिला प्रधान कन्हैया लाल, ब्लॉक सचिव हरकेश, उप प्रधान दरियाब सिंह ने सरकार से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की गई। प्रदर्शन में यूनिट उप प्रधान वेदपाल तेवतिया, दीपक शर्मा, मनफूल डागर, जोगिंद्र मास्टर, वीरपाल सिंह, सतबीर चौहान और हेमराज सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।