फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   People grappling with waterlogging and filth on service road

Palwal News: सर्विस रोड पर जलभराव व गंदगी से जूझ रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
People grappling with waterlogging and filth on service road
नूंह में बस स्टैंड के सामने सर्विस रोड पर जमा गंदा पानी। - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। लंबे समय से नूंह बस स्टैंड के सामने सर्विस रोड पर भलभराव व गंदगी का अंबार लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां हर दिन हजारों यात्री बसों के आवागमन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सड़क पर जमा गंदा पानी उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है। अमर उजाला के लिए संवाद न्यूज एजेंसी के संवाद में स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने बताया कि समस्या की शिकायत कई बार प्रशासन से की जा चुकी है, इसके बावजूद काई ठोस समाधान नहीं किया गया।

जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण और सड़क से नालों की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण नालों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है।
बस स्टैंड के गेट नंबर 1 से लेकर वीटा डेयरी तक सड़क अत्यधिक निचले हिस्से में है, साथ ही नाले भी गंदगी से अटे हुए है, इसके कारण सर्विस रोड पर गंदा पानी जमा रहता है। पिछले वर्ष भी बारिश के दिनों में इस रोड पर दो फीट तक पानी भर गया था। हालात ऐसे कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था, लेकिन अब गंदे पानी के साथ-साथ कूडे-कचरे के कारण और भी ज्यादा मुश्किल बन चुकी है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यहां हर-रोज दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।
विज्ञापन

कोट


यहां हर रोज दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। उनके साथ महिला व बच्चे भी सवार होते है। प्रशासन को इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। -शाहरुख, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सर्विस रोड शहर का मुख्य मार्गों में से एक है। यहां हर रोज हजारों यात्री बस सेवा के लिए आते है। यहां फैली कीचड़ के कारण पैदल सफर करना मुश्किल होता है। -सोहिल खान, निवासी

कोट
सर्विस रोड काफी नीचा है, जिस पर पीडब्ल्यूडी को काम करने के निर्देश दिए गए हैं। नालों की सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। जल्द नालों की सफाई हो जाएगी तो समस्या का समाधान हो जाएगा। -दलबीर सिंह डीएमसी नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed