फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   People got water to drink in the hospital

मिल गया अस्पताल में लोगों को पीने के लिए पानी

Sat, 16 Apr 2022 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
People got water to drink in the hospital
पलवल। गर्मी के इस मौसम में पेयजल समस्या से जूझ रहे जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों को आखिरकार समस्या से निजात मिल ही गई। अमर उजाला में 12 तथा 15 अप्रैल के अंक में अस्पताल के अंदर वाटर कूलर खराब होने से बनी पानी की समस्या को प्रमुख से प्रकाशित करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुल गई और वाटर कूलर ठीक करा दिए गए तथा सभी वार्डों में मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए कूलर लगवा दिए गए हैं। इस समस्या का समाधान कराने के लिए अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों ने अमर उजाला का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

पिछले 25 दिनों से गर्मी भयंकर रूप ले रही है। हर दिन तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहता है। ऐसे में जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके परिजन ही नहीं स्वास्थ्यकर्मी भी अस्पताल में वाटर कूलर खराब होने से बनी पानी की समस्या से जूझ रहे थे। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों के वार्ड में कूलर न होने के कारण परिजनों को मरीजों के बिस्तर के पास घरों से पंखे लाकर लगाने पड़ रहे थे। इस बात की शिकायत परिजनों व मरीजों ने कई बार अस्पताल प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद मजदूरी में लोगों ने बाहर कैंटीन से पानी खरीदकर पीना शुरू कर दिया तथा घरों से पंखे लाकर मरीजों को गर्मी से बचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इसे 12 अप्रैल तथा 15 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला सिविल सर्जन ने स्वयं अस्पताल के वार्डों में मौका दिखवाया तथा पानी व कूलर न होने की समस्या को सही पाया। शनिवार को सभी वार्ड में कूलर लगवा दिए गए तथा खराब पड़े वाटर कूलर को भी ठीक करवा दिया है। मरीज के परिजन सुनील कुमार, धर्मेंद्र ने कहा कि समाचार पत्र ने यह समस्या नहीं उठाई होती तो मरीजों को न पानी मिलता न हवा मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में किसी तरह की समस्या मरीजों को नहीं होने दी जाएगी। प्रयास रहेगा कि समस्याएं उत्पन्न होते ही उनका समाधान किया जाए। समाचार पत्र से हमें पता लगा और समस्या दूर हो सकी।
- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed