फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Patriotic spirit filled with tricolor yatra in honor of martyrs

शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा से भरा देशभक्ति का जोश

Sun, 08 Aug 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Patriotic spirit filled with tricolor yatra in honor of martyrs
हथीन। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहीदों के सम्मान में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा की शनिवार को केंद्रीय ऊर्जा व भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अगुवाई की। यात्रा शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से रवाना होकर मुख्य बाजार से होती हुई विश्राम गृह में जाकर संपन्न हुई। लगभग चार किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यात्रा को रवानगी देने से पहले कहा कि देश की रक्षा में जिन वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहूति दी है उनके सम्मान में इस यात्रा को पूरे देश में निकाला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में शहीद जवानों को देश व प्रदेश में पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। उनके परिवारों को सरकार द्वारा पूरी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। गुर्जर ने कहा कि अबकी बार 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देश के वीर शहीदों को समर्पित होगा। हर गांव, शहर, कस्बे, गली व मोहल्लों में शहीदों के सम्मान में 75वां स्वतंत्रता दिवस पूरे वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों को सम्मान में हम एक से एक अच्छे कार्यक्रम करेंगे। स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का फूल बरसाकर व मुख्य अतिथियों को शॉल भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इससे पहले कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन एवं होडल के विधायक जगदीश नायर, पलवल के विधायक दीपक मंगला, हथीन के विधायक प्रवीण डागर, भाजपा के जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने शहीद राजेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री व तीनों विधायक हाथों में तिरंगा लेकर सबसे आगे चल रहे थे और लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलवल पहुंची तिरंगा यात्रा का स्वागत
पलवल। तिरंगा यात्रा का शनिवार को पलवल पहुंचने पर स्वागत किया गया। सोनीपत से शुरू यह यात्रा रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम होते हुए पलवल पहुंची। धतीर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यिमिक विद्यालय में पहुंची यात्रा में शामिल करीब 200 विद्यार्थियों ने आजादी का महत्व, महापुरुषों की कुर्बानी, पौधरोपण, जल संरक्षण, रक्तदान के मुद्दे पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। आजादी क्या है, हमें आजादी किस तरह से मिली। करोना से आजादी किस तरह से मिल सकती है। पेड़ लगाएं-जल बचाएं- जीवन बचाव के उपाय भी नाटक के माध्यम से बताए गए। इस अवसर पर रिदम रंगमंडल की टीम ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को मास्क एवं साबुन वितरित की। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विकास कुमार एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने हरियाणा राज्य रेडक्रॉस एवं रिदम रंगमंडल के कलाकारों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र रावत ने कहा कि इस यात्रा से बच्चों को नया संदेश मिला है। बच्चों में भी इस तरह के कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed