फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Palwal Railway Minister laid the foundation stone for a model station

रेलमंत्री ने रखी पलवल को आदर्श स्टेशन बनाने की आधारशिला

Mon, 28 Nov 2016 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
 Palwal Railway Minister laid the foundation stone for a model station
बटन दबाकर शुभारंभ करते रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा। - फोटो : file photo

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा में रेलवे के विकास के लिए पहले की अपेक्षा तीन गुना अधिक धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका लाभ हरियाणा की जनता को होगा। रेलमंत्री रविवार को पलवल रेलवे स्टेशन पर दैनिक यात्रियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रभु ने पलवल रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने के कार्य की आधारशिला, स्टेशन से असावटी स्टेशन तक की चौथी लाइन तथा पलवल स्टेशन पर आधुनिक रूट रिले इन्टर लॉकिंग प्रणाली के दो नये प्लेटफार्म 1ए व 1बी एवं स्टेशन पर एलईडी लाईट व्यवस्था के लोकापर्ण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कर रहे थे। 
विज्ञापन


सुरेश प्रभु ने कहा कि भविष्य में भारतीय रेलवे के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जा रहा है। रेलवे का विकास करना राष्ट्रीय कर्त्तव्य है। दिल्ली से कोलकाता तथा दिल्ली से मुंबई तक रेलमार्गों को 220 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ट्रेन चलाने की क्षमता से युक्त बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। गत दिनाें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मथुरा से पलवल तक रेलमार्ग पर चौथी लाइन योजना को प्रारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असावटी से तुगलकाबाद तक 192 करोड़ रुपये लागत से चौथी लाइन का कार्य करवाया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा प्रस्तुत मांगों पर रेल मंत्री ने कहा कि पलवल से नई दिल्ली तक एक और ईएमयू ट्रेन चलाई जाएगी। पलवल से चलने वाली ईएमयू ट्रेनाें का रूट होडल तक बढ़ाया जाएगा। मथुरा से कुरूक्षेत्र तक शताब्दी ट्रेन प्रारंभ करने व पलवल में कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग पर रेल मंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया ने रेलमंत्री व अन्य केन्द्रीय मंत्रियों का स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री परषोत्तम रूपाला, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला व जिला परिषद की प्रधान श्रीमती चमेली देवी व सत्यवान शर्मा भी मौजूद थे। प्रबंधक अरुण अरोड़ा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगदीप राय, दिल्ली रेलवे मंडल के वरिष्ठ अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed