{"_id":"6239d9e73209ce3c967bdf04","slug":"palwal-crime-news-gangwar-in-dighot-village-miscreants-fired-at-three-friends-sitting-inside-the-house-palwal-news-noi6385742123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीघोट गांव में कार सवार बदमाशों ने घर के अंदर बैठे तीन दोस्तों पर चलाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीघोट गांव में कार सवार बदमाशों ने घर के अंदर बैठे तीन दोस्तों पर चलाईं गोलियां
विज्ञापन
पलवल के दीघौट गांव में दिनदहाड़े हुई वारदात ने सभी के होश उड़ा दिए। यहां कार में सवार होकर आए चार-पांच बदमाशों ने घर में बैठे तीन दोस्तों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस के मुताबिक, मामला गैंगवार से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि एक घायल के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। पुलिस ने बताया कि, मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, जिसके चलते खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
दोपहर करीब ढाई बजे हुई वारदात
पुलिस ने बताया कि, घटना मंगलवार को करीब ढाई बजे हुई। सदर थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि दीघौट गांव निवासी जसबीर अपने घर पर था, उसी दौरान उसके दोस्त धीरनकी गांव निवासी सरफराज व मीरपुर कौराली निवासी जयबीर उसके आ गए। तीनों दोस्त जसबीर के घर पर बैठकर आपस में बातें कर रहे थे। उसी दौरान एक गाड़ी आई, जिसमें से चार-पांच युवक उतरे और तीनों दोस्तों पर जान से मारने के लिए गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक के बाद एक 28 से 30 राउंड गोलियां चलीं। जसबीर उर्फ यसबीर के दोनों पैरों में व सरफराज और जयबीर की जांघों पर गोलियां लगीं। इसके बाद परिजन घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 28 खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गोली मारकर फरार हुए बदमाश
गोली लगने के बाद तीनों दोस्त घायल अवस्था में जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी गोलियां चलाते हुए कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन एक के बाद एक गोली चलती देख डर के कारण सभी अपने घरों में छुप गए। पुलिस ने बताया कि, घायलों में जसबीर उर्फ यसबीर की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि सरफराज व जयबीर के स्वासथ्यमें उपचार के बाद सुधार हुआ है। खबर लिखे जाने तक घायलों के किसी भी परिजन ने पुलिस को न तो कोई लिखित शिकायत दी है और न ही घायलों के बयान दर्ज किए जा सके थे।