फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Orders issued to close 75 schools running without recognition in the district

Palwal News: जिले में बिना मान्यता चल रहे 75 स्कूलों को बंद करने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Orders issued to close 75 schools running without recognition in the district
इन स्कूलों के छात्रों का कक्षानुसार नजदीक के गवर्नमेंट स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा
विज्ञापन

सर्वे में हथीन में 20, हसनपुर के 5, होडल के 13 और पलवल के 37 स्कूलों को बिना मान्यता के चलते हुए पाया गया

निशांत पटेल
पलवल। शिक्षा के क्षेत्र में अव्यवस्था और नियमों की अनदेखी पर सख्ती दिखाते हुए हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने जिलेभर के 75 गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची तैयार की है। सभी गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों का शटर शीघ्र गिरेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इन सभी बिना मान्यता चल रहे स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही अभिभावकों से अपील की है कि वे इन स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला न कराएं।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि जिलेभर में 75 स्कूल नियमों के विपरीत बिना किसी वैधानिक अनुमति के संचालित हो रहे थे। ऐसे स्कूलों की सूची शिक्षा निदेशालय ने विभाग को सौंप दी है। इनमें से हथीन में 20, हसनपुर के 5, होडल के 13 और पलवल के 37 स्कूलों को सर्वे के दौरान बिना मान्यता के चलते हुए पाया गया है। इन स्कूलों में दाखिला लेना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसे स्कूल न तो बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं और न ही जरूरी सुरक्षा व बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। साथ ही इन स्कूलों से पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल की ओर से टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) व अन्य शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे, जिससे भविष्य में बच्चों को अन्य स्कूलों में दाखिले में कठिनाई आ सकती है।
विज्ञापन

---------------
15 हजार छात्र कर रहे पढ़ाई
गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों में लगभग 15 हजार छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। ज्यादातर ऐसे स्कूल कॉलोनी, स्लम और गांवों में चल रहे हैं। इसमें प्राइमरी, मिडिल और सीनियर सेकेंडरी श्रेणी के स्कूल हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को यह सूची मंगलवार को सौंपी जाएगी। एक सप्ताह के भीतर इन स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

पड़ोस के स्कूल में होंगे शिफ्ट
गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल बंद होने पर अभिभावकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसमें पढ़ने वाले छात्रों को कक्षानुसार नजदीक के गवर्नमेंट स्कूलों में एडमिशन कराया जाएगा। इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर दिया गया है, ताकि एडमिशन के लिए छात्रों और उनके परिजनों को परेशानी से जूझना न पड़े।
--------------
यहां चल रहे हैं गैर मान्यता प्राप्त स्कूल

कोट, पहाड़ी, भंगूर, अंधोप, खाइका, रूपराका, हथीन, रनसिका, मंदनाका, घर्रोट, नौरंगाबाद, भिडुकी, होडल, मित्रोल, औरंगाबाद, पेलक, अगवानपुर, पलवल सिटी, अहेरवान स्थित गांवों में कुकुरमुत्ते की तरह बिना मान्यता के स्कूल चल रहे हैं। इसमें से अधिकतर कक्षा 5, कक्षा 8 तक संचालित हैं। साथ ही कुछ कक्षा 10 तक बिना मान्यता के चला रहे हैं।

-----------
जिलेभर में गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल बंद होंगे। जरूरत पड़ी तो पुलिस की भी मदद ली जाएगी। बंद करने से पहले स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पास के गवर्नमेंट स्कूलों में या जहां से उनका नाम दर्ज होगा वहां शिफ्ट किया जाएगा। हम सभी अभिभावकों से आग्रह करते हैं कि वे अपने बच्चों को केवल उन्हीं स्कूलों में दाखिला दिलाएं जो बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं। अभिभावकों को बच्चों का एडमिशन कराने से पहले मान्यता संबंधी जानकारी ले लेनी चाहिए। बड़ी संख्या में गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल चल रहे हैं। स्कूल संचालक बोर्ड पर मान्यता संबंधी स्थिति को भी लिखें, जिससे अभिभावकों को जानकारी मिल सके। - अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed