फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Operation Invasion launched, police arrested 42 accused

Palwal News: ऑपरेशन आक्रमण चला पुलिस ने 42 आरोपियों को किया काबू

Sun, 23 Jun 2024 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sun, 23 Jun 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Operation Invasion launched, police arrested 42 accused
- 47 पुलिस टीमों में शामिल 188 कर्मचारियों ने चलाया अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुलिस विभाग द्वारा शनिवार रात को ऑपरेशन आक्रमण-11 के तहत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 47 पुलिस टीमों में शामिल 188 पुलिस कर्मचारियों ने वाहनों, सार्वजनिक स्थानों, होटल आदि की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न मामलों में शामिल कुल 42 आरोपियों की धरपकड़ की गई। आरोपियों को भारी मात्रा में शराब, गांजा, चोरी की बाइक, अवैध हथियार बरामद किए गए। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 340 वाहन चालकों के चालान भी किए गए।

अभियान जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के 25 मामले दर्ज कर 23 आरोपियों को पकड़ा गया। इस दौरान 440 अंग्रेजी व 54 देसी शराब की बोतल व पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को काबू कर 7800 रुपये बरामद किए। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान अंतर्गत एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज कर दो आरोपी पकड़े, जिनसे पांच किलोग्राम के करीब मादक पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत एक आरोपी को काबू कर कट्टा बरामद किया। पुलिस ने एक भगोड़ा व छह बेल जंपर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को काबू किया गया। इनके अलावा मोटर वाहन अधिनियम के तहत गलत दिशा में चल रहे 340 वाहनों के चालान भी किए गए। पुराने मामलों में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बाइक व मोबाइल बरामद किया गया। एसपी डॉ. अंशु सिंगला ने कहा कि आगे भी अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed