{"_id":"5ff743c58ebc3e33df42f52e","slug":"one-crore-tewnty-five-lakh-rupees-will-spend-for-door-to-door-service-of-putting-garbage-palwal-news-noi558482682","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर टू डोर कूड़ा उठाने पर खर्च होंगे सवा करोड़ रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर टू डोर कूड़ा उठाने पर खर्च होंगे सवा करोड़ रुपए
विज्ञापन
डोर टू डोर कूड़ा उठाने पर खर्च होंगे सवा करोड़ रुपये
हथीन। शहर मे डोर टू डोर कूड़ा उठाने एवं उसके निष्पादन पर एक करोड़ 27 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने योजना तैयार की है। टेंडर ऑनलाइन पोर्टल पर आमंत्रित किए गए हैं। 15 जनवरी को टेंडर खोल दिए जाएंगे।
पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिला नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता ने इसकी स्वीकृति दे दी है। योजना के तहत हर घर से न केवल कूड़ा उठाया जाएगा, बल्कि एनजीटी के नियमों के अनुसार उसका निष्पादन भी किया जाएगा। गौंछी ड्रेन के निकट कूड़ा निस्तारण केंद्र का भी निर्माण किया जाएगा। जिस पर 35 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की जीपीआरएस सिस्टम से मॉनिटरिंग की जाएगी। कूड़ा उठाने का शुल्क भी वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि पालिका के कार्यों के संदर्भ में लोगों से मिले सुझावों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।