{"_id":"572b25424f1c1b37595cceed","slug":"officials-with-the-spirit-of-public-service-tasks-raghavendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी जनसेवा की भावना से कार्य करें : राघवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी जनसेवा की भावना से कार्य करें : राघवेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 05 May 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग शहरी संपदा एवं आवास विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव पी. राघवेन्द्र राव ने अधिकारियों से कहा कि वह निष्ठा, कर्तव्य परायणता तथा जनसेवा की भावना से कार्य करें। वह बुधवार को जिला मुख्यालय पर विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति व वस्तुस्थिति की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि विकास कार्यों को गति देने की दिशा में आ रही बाधाओं के निवारण की दिशा में केन्द्रीय मंत्रालयों के प्रशासकीय सचिवों द्वारा उनकी प्रथम नियुक्ति स्थानों का दौरा किया जा रहा है। पीएम द्वारा उठाए गए इस कदम के अनुसरण में अतिरिक्त प्रधान सचिव राघवेन्द्र ने पलवल तत्कालीन उपमंडल जिले का दौरा किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी उनके विभागों द्वारा नागरिकों को प्रदत्त की जाने वाली सेवाओं-सुविधाओं की उपलब्धता को दुरुस्त रखें, जिससे नागरिकों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में अधिकारियों से विचार-विमर्श करते हुए नए सुझाव भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए व अधिकारियों से फीडबैक भी लिया।
उन्होंने आधारभूत ढांचे, कृषि, स्वास्थ्य, परिवहन, उद्योग एवं व्यवसाय, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्कूली शिक्षा व उच्च शिक्षा, वित्त पोषित बैंक ऋण योजनाएं, ठोस व तरल कचरा प्रबंधन, मनरेगा, मृदा स्वास्थ्य जांच कार्ड योजना, बागवानी, स्थानीय निकाय क्षेत्रों, सफाई-स्वच्छता तथा शौचालयों का निर्माण व उपयोग, योजनाओं के कार्यान्वयन में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग और विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति का संबंधित जिलाधिकारियों से विवरण लिया और समीक्षा की। बैठक के दौरान डीसी अशोक शर्मा ने प्रशासनिक व एसपी राजेश दुग्गल ने पुलिस विभाग के कार्यों एवं प्रगति का विवरण दिया। अतिरिक्त उपायुक्त राजेश जोगपाल ने ग्रामीण विकास अभिकरण की योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया।