फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   District-level job fair on October 9

Palwal News: जिला स्तरीय जॉब फेयर 9 अक्तूबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
District-level job fair on October 9
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए 9 अक्तूबर को एसएचकेएम राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में जिला स्तरीय जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशानुसार आयोजित मेले की नोडल अधिकारी एडीसी ज्योति रहेंगी। हरियाणा सरकार के युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। आईटीआई, नूंह के प्रिंसिपल सुधीर कुमार ने बताया कि मेले में जिले के राजकीय व निजी आईटीआई, पॉलीटेक्निक, उच्चतर शिक्षा और कौशल विकास संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक सहित अन्य योग्य युवाओं को मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स, आईटीआई ट्रेड्स और हेल्थकेयर समेत विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। मेले में कम से कम 600 युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। चयनित युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। अधिकारियों ने युवाओं से अधिक संख्या में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed