फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Officials are giving illegal drinking water connection with money, villagers of Saundhad allege, memorandum submitted to Deputy Commissioner

अधिकारी रुपये लेकर दे रहे हैं अवैध पेयजल कनेक्शन, सौंदहद के ग्रामीणों ने लगाया आरोप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Apr 2022 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Officials are giving illegal drinking water connection with money, villagers of Saundhad allege, memorandum submitted to Deputy Commissioner
उपायुक्त को ज्ञापन देते सौंदहद निवासी धर्मवीर - फोटो : Palwal
होडल। गांव सौंदहद में पिछले एक महीने से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है, जिसे लेकर ग्रामीणों में विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष है। पेयजल संकट से परेशान होकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त से मुलाकात की और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर पैसे लेकर अवैध पेयजल कनेक्शन देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीण धर्मबीर शर्मा, हरभजन, शिवचरण, देवदत्त, देवप्रकाश, प्रेमसिंह, हरीचंद, जय सिंह हेमंत, अशोक कुमार, सोनू ने उपायुक्त को दी शिकायत में बताया कि गांव सौंदहद में पिछले एक महीने से पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। महिलाएं दो किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को पांच सौ रुपये प्रति टैंकर के हिसाब से पानी खरीदना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ईंट भट्टों और अन्य संस्थानों को अवैध रूप से पेयजल कनेक्शन दे दिए हैं, जिसके कारण गांव में पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लघु सचिवालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठेंगे और धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस पर उपायुक्त कृष्ण कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि गांव में अवैध पेयजल कनेक्शनों को कटवाया जाएगा। वह इस मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों से पूछताछ करेंगे, अगर अधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने गांव की पेयजल समस्या का शीघ्र ही समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है। बुधवार को पेयजल की समस्या को लेकर सैकड़ों महिला-पुरुषों ने होडल-नूंह मार्ग पर अवरोधक डालकर जाम भी लगाया था। मामले की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन महिलाओं के विरोध को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके से लौट गए। बाद में बहीन थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना के आश्वासन के बाद ग्रामीण घरों को लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed