फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Officers dumped the lease auction amount of Johad

जोहड़ों की पट्टा नीलामी राशि डकार गए अधिकारी

Thu, 26 May 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Officers dumped the lease auction amount of Johad
पलवल। पंचायत विभाग के गले में फंसी मनरेगा घोटाले की फांस अभी निकली भी नहीं थी कि विभाग में नया घोटाला उजागर हो गया। कार्यकाल खत्म होने बाद ग्राम पंचायतों की कृषि योग्य जमीन और जोहड़ों के पट्टा नीलामी की राशि डकार ली गई। गांवों की तरफ से पंचायत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा करोड़ों रुपये डकारने की शिकायत दी गई हैं। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला अधिकारियों जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, ग्राम पंचायतों की कृषि योग्य भूमि तथा जोहड़ों को मछली पालन के लिए पट्टे पर छोड़ा जाता है। ज्यादातर हर वर्ष पट्टा नीलामी की प्रक्रिया की जाती है। पट्टा नीलामी से होने वाली आमदनी को ग्राम पंचायतों के खाते में जमा करवाया जाता है, जिससे गांवों में विकास कार्य करवाए जाते हैं। बीते साल फरवरी माह में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया। पंचायत चुनावों में देरी होने पर ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों, पंचायती जमीन से होने वाली आमदनी सहित अन्य जिम्मेदारी संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को सौंपी गई थी। जिम्मेदारी मिलने पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, पंचायत ऑफिसर व ग्राम सचिवों ने पंचायती जमीन व जोहड़ों का पट्टा नीलामी की। जमीन व जोहड़ पट्टा नीलामी की राशि का कुछ हिस्सा ग्राम पंचायतों के खाते में जमा करवाया, बाकी हड़प गए। इस बारे में ग्रामीणों ने पंचायत विभाग के अधिकारियों की शिकायत शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व पंचायत विभाग के मंत्री देवेंद्र बबली को पट्टा नीलामी घोटाले की शिकायतें भेजी गई। शिकायतों पर संज्ञान लेने पर पता चला कि पलवल में पट्टा नीलामी का राशि को जमा करवाने में अनियमितताएं बरती गई हैं। इस बारे में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से बात करने पर मामले में चुप्पी साध गए लेकिन घोटाले की जांच की बात से इनकार भी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed