फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Now the post of radiographer will not remain vacant in Palwal

Palwal News: पलवल में अब नहीं रहेगा रेडियोग्राफर का पद रिक्त

Fri, 28 Apr 2023 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Now the post of radiographer will not remain vacant in Palwal
कैप्शन: पलवल जिला नागरिक अस्पताल में स्थित एक्सरा रूम
विज्ञापन

पलवल जिले में अब नहीं रहेगा रेडियोग्राफर का पद रिक्त
रोहतक मेडिकल कालेज से डेपुटेशन पर पलवल भेजा रेडियोग्राफर
सोमवार, बुधवार व शुक्रवार पलवल तथा मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा शनिवार को होंगे होडल में एक्सरे
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पिछले काफी समय से रेडियोग्राफर न होने के चलते परेशानी झेल रहे मरीजों को अब 60 दिन तक राहत रहेगी। उसके बाद सरकार नियमित तौर पर भी रेडियो ग्राफर लगा देगी। फिलहाल 60 दिन के लिए रोहतक मेडिकल कालेज से एक रेडियो ग्राफर पलवल जिले को 60 दिन के लिए डेपुटेशन पर भेजा गया है, जोकि मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा शनिवार को होडल उपमंडल नागरिक अस्पताल में अपनी सेवाएं देगा, जबकि सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को पलवल में एक्सरे होंगे। इस तरह से स्वास्थ्य विभाग ने एक रेडियोग्राफर के द्वारा पूरे जिले को कवर करने का प्रयास किया है।
जिला नागरिक अस्पताल में एकमात्र रेडियोग्राफर का पिछले दिनों ट्रांसफर हो गया, जिस कारण अस्पताल में एक्सरे होने बंद हो गए हैं। इस कारण मरीजों को एक्सरा कराने में दिक्कत आ रही थी। रेडियोग्राफर न होने के कारण पलवल स्वास्थ्य प्रबंधन द्वारा मरीजों को नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा था। इसके अलावा दुर्घटना में घायल होने वाले गंभीर मरीजों का एक्सरा पलवल के निजी केंद्रों पर कराना पड़ रहा था। इससे लोगों को काफी दिक्कते हो रही थीं। बार-बार लोगों द्वारा शिकायत करना व एक-दो बार हंगामा करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक रेडियोग्राफर को रोहतक से डेपुटेशन पर पलवल जिले में 60 दिनों के लिए भेज दिया है। सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर ने बताया कि जिले में मरीजों को ज्यादा दूर न आना पड़े, उसके लिए तीन दिन होडल व तीन दिन पलवल में रेडियोग्राफर की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed